क्षेत्रीय
26-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस चिन्ह के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। एक स्कॉर्पियो वाहन पर बिना अधिकार ‘पुलिस’ का टैग लगाकर रौब झाडऩे और बाउंसर जैसे लोगों को बैठाकर उपयोग करने पर वाहन स्वामी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार करबला निवासी वाहन स्वामी वीरेंद्र जैन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वाहन क्रमांक ष्टत्र11्रष्ठ7866 में आगे-पीछे पुलिस का चिन्ह लगाकर उसे अवैध रूप से उपयोग किया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर वाहन शाखा प्रभारी उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह के प्रतिवेदन के आधार पर थाना सिविल लाइन में अपराध दर्ज किया गया। थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू के नेतृत्व में दर्ज प्रकरण में आरोपी के खिलाफ धारा 205 और 347 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मामले को जांच में लेकर वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस चिन्ह या टैग का अनधिकृत उपयोग दंडनीय अपराध है। इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि वर्दी और अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर आम लोगों पर रौब जमाने वालों पर रोक लगाई जा सके। मनोज राज