लेख
27-Mar-2026
...


शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, चैत्र शुक्ल पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय पश्चिमे तिथि, दसवी, शनिवासरे, पुण्य नक्षत्रे, शुभ योगे, गर करणे, कर्क की चंद्रमा, मित्र योग, तथापि उत्तर दिशा की यात्रा शुभ उत्तम फलदायी होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य बुद्धिमान, चपल, चतुर, बैंक कर्मचारी, कैशियर, लिपिक, लेखापाल तथा मैनेजर एवं कमीशन एजेंट दलाल तथा कम्प्यूटर इंजीनियर, कम्प्यूटर ऑपरेटर तथा नई उपलब्धि वाला, उत्तम व्यापारी, उद्योगपति होगा। मेष राशि :- कुटुम्ब की समस्याओं में समय बीते, धन व्यर्थ, व्यय हो, चिन्ता बनी रहेगी। वृष राशि :- मानसिक बैचेनी क्लेश व आशांति के योग बनेंगे तथा कार्य का भार बढ़ेगा। मिथुन राशि :- वृथा भ्रमण से धन हानि, आरोप, क्लेश से बचे, स्थिति संदिग्ध रहेगी। कर्क राशि :- परिश्रम से कुछ सफलता मिले, अर्थ व्यवस्था की अनुकूलता होगी। सिंह राशि :- मनोबल उत्साहवर्ध हो, कार्यगति में सुधार होगा, कार्य आनंददायक हो। कन्या राशि :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता से हर्ष, व्यक्तिगत मान प्रतिष्ठा। तुला राशि :- इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे तथा सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, ध्यान दें। वृश्चिक राशि :- भाग्य का सितारा प्रबल हो, कार्यगति में सुधार, बिगड़े कार्य अवश्य बनेंगे। धनु राशि :- कुटुम्ब में धन का व्यय, मानसिक व्यग्रता, स्वभाव में बेचैनी अवश्य बनेगी। मकर राशि :- चिन्ताएं दूर हो, सफलता के साधन अवश्य जुटाये, कार्य अवश्य ही बनेंगे। कुंभ राशि :- स्त्रीवर्ग से हर्ष उल्लास, कार्यगति में अनुकूलता तथा चिन्ताएं कम होगी। मीन राशि :- अधिकारियों से तनाव स्थिगित रखे, मित्रों से विवाद तथा धोखा बनेगा। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका