ज़रा हटके
27-Mar-2026
...


-पूरी दुनिया सदमे में, 200किलो विस्फोटक लेकर दौड़ती है, राडर भी नहीं पकड़ सकता तेहरान,(ईएमएस)। ईरान की मिसाइलों के जखीरे ने पूरा मिडिल ईस्ट हिला दिया है। आयरन डोम फाड़ने से लेकर अमेरिका के खतरनाक जेट फाइटर पर हवा में अटैक करने तक ईरान की स्वदेशी मिसाइलों की ताकत पूरी दुनिया ने देखी लेकिन हाल ही में ईरान के एक स्वदेशी ब्रह्मास्त्र ने अमेरिका के समुद्री राक्षस यूएसएस अब्राहम लिंकन को भी हिला दिया। इस मिसाइल से जान बचाने के लिए अमेरिका के इस पावरफुल युद्धपोत को वहां से भागना पड़ा। ये मिसाइल ईरान की ‘अदृश्य’ शिकारी कही जाती है क्योंकि इसकी सबसे घातक पावर ये है कि इसे अमेरिका जैसे देशों के रडार भी नहीं पकड़ सकते। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की ‘कादिर’ मिसाइल कोई साधारण हथियार नहीं है। ये ईरान के ‘नूर’ मिसाइल फैमिली का सबसे आधुनिक और घातक वर्जन है। 2011 में पहली बार दुनिया के सामने आई ये मिसाइल एंटी-शिप क्रूज मिसाइल की सीरीज में आती है। इसकी मारक क्षमता करीब 300 किलोमीटर तक है, जो इसे तट से दूर खड़े किसी भी बड़े युद्धपोत को तबाह करने के लिए काफी है। कादिर मिसाइल की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह पानी की सतह से बेहद करीब महज कुछ मीटर ऊपर उड़ती है. इसकी वजह से दुश्मन के रडार इसे पकड़ नहीं पाते। जब तक रडार को इसके आने का पता चलता है, तब तक ये जहाज के परखच्चे उड़ा देती है। रिपोर्ट के मुताबिक ये मिसाइल करीब 200किलो का पावरफुल विस्फोटक ले जाने में सक्षम है। ये वारहेड किसी भी बड़े युद्धपोत के कवच को चीरकर उसके इंजन रूम या गोला-बारूद के भंडार को तबाह कर सकता है। इसमें एडवांस रडार सिस्टम लगा है जो ‘इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर’ का मुकाबला कर सकता है यानी अगर दुश्मन इसे रडार से जाम करने की कोशिश करे, तो भी यह अपना रास्ता नहीं भटकती। इसकी बनावट ऐसी है कि यह रडार की किरणों को रिफ्लेक्ट नहीं करती, जिससे यह काफी हद तक रडार-इवेडिंग या ‘छिपकर हमला करने वाली’ मिसाइल कहलाती है। रिपोर्ट के मुताबिक कादिर मिसाइल की खासियत इसकी वर्सेटिलिटी है। इसे जमीन, समुद्र और हवा तीनों जगहों से लॉन्च किया जा सकता है। इसमें टर्बोजेट इंजन का इस्तेमाल होता है, जो इसे सबसोनिक स्पीड देता है, लेकिन इसकी लो-एल्टीट्यूड उड़ान इसे किसी भी सुपरसोनिक मिसाइल जितना ही खतरनाक बना देती है। बता दें यूएसएस अब्राहम लिंकन केवल एक जहाज नहीं, बल्कि अमेरिका की सैन्य ताकत का सिंबल है। ये एक ‘निमित्ज़ क्लास’ का न्यूक्लियर पावर्ड कैरियर है, जिस पर 5,000 से ज्यादा सैनिक और दर्जनों एफ-18 सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान तैनात रहते हैं। इस पर हुए हमले ने पूरी दुनिया को सदमे में डाल दिया है। ईरान का दावा है कि ‘कादिर’ मिसाइल ने इस पोत के सुरक्षा घेरे को भेदते हुए इसे ‘हिट’ किया। ईरान ने इस मिसाइल को खास तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य और फारस की खाड़ी की सुरक्षा के लिए तैनात किया है। सिराज/ईएमएस 27 मार्च 2026