क्षेत्रीय
27-Mar-2026
...


- तोरवा पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाइ बिलासपुर (ईएमएस)। तोरवा थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन परिसर से एक मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन से एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से दो चोरी हुए मोबाइल बरामद किए। इस मामले में तोरवा पुलिस और रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने मिलकर त्वरित कार्रवाई की, जिससे आरोपी को पकडऩे में सफलता मिली। मामला 25 मार्च 2026 का है, जब प्रार्थी आनंद कुमार सलाम ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर अपने मोबाइल फोन को चार्जिंग प्वाइंट में लगाया था। कुछ देर बाद, वह अपने मोबाइल का चार्जर से जुड़े होने की उम्मीद में वापस पहुंचे, लेकिन देखा कि उनका मोबाइल गायब था। इसके बाद, उन्होंने तोरवा पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिससे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की तलाश शुरू की। तोरवा पुलिस और रेलवे पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फुटेज के आधार पर आरोपी को संदेह के घेरे में लिया। आरोपी की पहचान मनोहर उर्फ कछुवा उर्फ छोटू विश्वकर्मा (31 वर्ष) के रूप में हुई, जो सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के चुचुहियापारा का निवासी है। आरोपी से पूछताछ करने पर उसके पास से चोरी हुए दो मोबाइल बरामद किए गए, जिनके पास कोई कागजात नहीं थे। आरोपी ने चोरी करने की बात स्वीकार की और पुलिस को बताया कि यह मोबाइल उसके द्वारा चुराए गए थे। आरोपी को रिमांड पर भेजा गया जेल आरोपी मनोहर को 26 मार्च यानी गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे रिमांड पर भेज दिया गया। गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मनोज राज 27 मार्च 2026