- 172 खिलाडिय़ों ने ट्रायल में दिखाया दम, विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाडयि़ों में कड़ी प्रतिस्पर्धा, 60 से अधिक को मिला कैंप का मौका बिलासपुर (ईएमएस)। छत्तीसगढ़ में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए क्रिकेट संघ बिलासपुर ने अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट के लिए संभावित टीम की घोषणा कर दी है।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसके लिए खिलाडयि़ों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया गया। सुबह 9 बजे से शुरू हुई प्रक्रिया 26 मार्च को कोनी स्थित आधारशिला विद्या मंदिर स्कूल में ट्रायल आयोजित किया गया। सुबह 9 बजे से शुरू हुई प्रक्रिया में सबसे पहले खिलाडयि़ों ने अपना पंजीयन फार्म भरा और आवश्यक दस्तावेज जमा किए।इसके बाद चयनकर्ताओं की निगरानी में खिलाडयि़ों ने अपनी क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 172 खिलाडिय़ों ने दिखाया हुनर, कई जिलों से पहुंचे प्रतिभागी इस ट्रायल में कुल 172 खिलाडयि़ों ने भाग लिया। खास बात यह रही कि सिर्फ बिलासपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के कई जिलों से भी खिलाड़ी पहुंचे, जिनमें मुंगेली, पेंड्रा, मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोटा, चकरभाटा, सीपत, तखतपुर, बिल्हा, मस्तूरी और लोरमी शामिल हैं। खिलाडयि़ों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। इन चयनकर्ताओं ने परखा खिलाडयि़ों का प्रदर्शन ट्रायल को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में चयनकर्ता शैलेश सैमुअल, सुशांत शुक्ला और आकाश सिंह की अहम भूमिका रही।तीनों चयनकर्ताओं ने खिलाडयि़ों के प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन कर अंडर-16 कैंप के लिए संभावित खिलाडयि़ों का चयन किया। 27 मार्च को कैंप के लिए रिपोर्टिंग सभी चयनित खिलाडिय़ों को निर्देशित किया गया है कि वे 27 मार्च को दोपहर 4 बजे कोनी स्थित आधारशिला विद्या मंदिर स्कूल में उपस्थित होकर कैंप के लिए रिपोर्ट करें।ट्रायल के दौरान विंटेश अग्रवाल सचिव, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ और देवेंद्र सिंह सचिव, क्रिकेट संघ बिलासपुर भी उपस्थित रहे। मनोज राज 27 मार्च 2026