जबलपुर, (ईएमएस)। पूरे देश में महावीर जयंती 30 मार्च को मनाई जा रही है| जबकि सरकार ने 31 मार्च का अवकाश घोषित कर रखा है| मप्र दिगंबर जैन परिषद ने केंद्र सरकार से भगवान महावीर जयंती का अवकाश 30 मार्च को घोषित करने की मांग की है| मध्य प्रदेश दिगंबर जैन परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन कुमार जैन ने कहा है कि सरकार द्वारा 31 मार्च को अवकाश की घोषणा करने से असमंजस की स्थिति बन गई है| परिषद के मध्य प्रदेश शाखा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक सुनील जैन महामंत्री कमलेश जैन उपाध्यक्ष विभाष जैन संदीप सिंघई प्रदीप चौधरी मनोज सेठ संजय जैन किपी पवन दिवाकर, नवीन जैन कपिल जैन राहुल जैन अजित जैन शरद समैया आदि ने 30 मार्च को अवकाश की मांग की है| सुनील साहू / मोनिका / 27 मार्च 2026