क्षेत्रीय
शाजापुर (ईएमएस)। रेलवे कॉलोनी में दो सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार मकान में रहने वाला परिवार घर से कहीं बाहर गया हुआ था, जिसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंुची और मौका मुआयना किया। चोरों ने घर में घुसकर केवल नगदी पर ही हाथ साफ किया, जबकि अन्य सामान छोड़ गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है। ईएमएस / 27/03/2026