शाजापुर (ईएमएस)। रामनवमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को स्थानीय सोमवारिया बाजार में पुरानी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के बाहर सोमवारिया बाजार व्यापारी संघ द्वारा भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाने के लिए शीतल पेयजल प्याऊ का पुनः निर्माण कर शुभारंभ किया गया। बाजार में खरीदारी के लिए लोग यहां आते हैं, ऐसे में भीषण गर्मी के दौरान शीतल जल मिलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। शीतल पेयजल प्याऊ का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक अरूण भीमावद, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की प्रबंधक लता द्वारा किया गया। विगत सोलह वर्षों से व्यापारी संघ द्वारा पेयजल की सेवा दी जा रही है। इस अवसर पर दिग्दर्शन सोनी, अनिल पंवार, तुलसीराम भावसार, शिवाजी सोनी, संजय दुबे, सतीश वैद्य, अनिल श्रीवास्तव एवं अन्य वरिष्ठ नागरिक एवं मातृशक्ति मौजूद थीं। ईएमएस / 27/03/2026