शाजापुर (ईएमएस)। इन दिनों ई-गौरैया टीम शहर एवं गांवों में घूमकर मंदिर, मस्जिद, स्कूल, उद्यान एवं कार्यालयों में सकोरे लगा रही है। वहीं टीम ने मूक पशुओं के पेयजल के लिए सीमेंट की टंकी ऐसे स्थानों पर लगवा रही है जहां पर उसमें पेयजल आपूर्ति की सतत् व्यवस्था हो। इसी अनुक्रम में शुक्रवार रामनवमी पर टीम के वरिष्ठ सदस्य अरुण शर्मा ने द्वारिकापुरी कॉलोनी तिराहे पर अपनी ओर से सीमेंट की टंकी रखवाई एवं उसमें पेयजल आपूर्ति अपने स्व निवास से करने का संकल्प लिया। अरुण शर्मा द्वारा मूक पशुओं को प्यास से बुझाने के इस सदप्रयास में टीम संयोजक लोकेश राठौर सहित वरिष्ठ सदस्य दीपक शर्मा, मनोज दुबे, जगदीश भावसार, आशीष जोशी, आशीष शर्मा, चेतन वर्मा, आशीष सक्सेना, अभिजीत दुबे, रिदीमा गोस्वामी, आराध्य राठौर सहभागी रहे। ईएमएस / 27/03/2026