क्षेत्रीय
27-Mar-2026
...


इंदौर (ईएमएस)। इंदौर के युवाओं द्वारा स्थापित स्टार्टअप ‘एसी डॉक्टर’ ने एयर कंडीशनिंग सर्विस सेक्टर में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वैश्विक एसी ब्रांड डाइकिन ने कंपनी को अपने पहले ही वर्ष के सहयोग में ‘बेस्ट सर्विस पार्टनर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान स्टार्टअप की कार्यक्षमता, सर्विस क्वालिटी और बेहतर ग्राहक संतुष्टि का प्रमाण है। एसी डॉक्टर की विशिष्टता उनकी पेटेंटेड और इनोवेटिव एसी क्लीनिंग प्रक्रिया है, जिसे कंपनी ने बाकायदा रजिस्टर करवाया है। इन-हाउस प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स की टीम के साथ यह स्टार्टअप इंदौर में तेज और टेक्निकली एडवांस्ड सॉल्यूशंस के लिए अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। कंपनी के प्रतिनिधि इरशाद मुबीन और यजुवेंद्र सिसोदिया ने इस सफलता का श्रेय टीम की मेहनत और ग्राहकों के विश्वास को दिया है। उन्होंने बताया कि इंदौर में सफलता के बाद अब कंपनी अन्य शहरों में अपनी प्रोफेशनल सेवाओं के विस्तार की योजना पर तेजी से काम कर रही है ताकि कूलिंग सर्विस इंडस्ट्री में नए मानक स्थापित किए जा सकें। प्रकाश/27 मार्च 2026