मुंबई, (ईएमएस)। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा आयुक्तालय, मुंबई कस्टम्स ज़ोन-III के अधिकारियों ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कुल 1,010.8 किलोग्राम एनडीपीएस ड्रग्स को नष्ट कर दिया, जिनकी कीमत लगभग 1,079 करोड़ रुपये थी। इस नष्टीकरण अभियान का आखिरी चरण 27 मार्च को पूरा किया गया, जिसमें 376 किलोग्राम से ज़्यादा नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई समाज में अवैध ड्रग्स की दोबारा एंट्री को रोकने के लिए कस्टम्स विभाग द्वारा की गई। संजय/संतोष झा-२९ मार्च/२०२६/ईएमएस