इन्दौर (ईएमएस) विधायक महेंद्र हार्डिया व एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया के आतिथ्य में स्थानीय वल्लभनगर कांप्लेक्स मैदान पर संस्था श्री योगश्वर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय संध्याकालीन कबड्डी स्पर्धा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान डॉ. निशांत खरे, पंकज संघवी, मुकेश राजावत मौजूद रहे। अध्यक्ष गोविंद सिंह गेहलोत, राजू साहूकार ने बताया कि स्पर्धा में विजेताओं और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों के लिए अनेक आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। दर्शकों के लिए विशेष बैठक व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता म.प्र. अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन के नियम अनुसार खेली जा रही है। स्पर्धा में महिला व पुरुष वर्ग में ओपन मुकाबले खेले जा रहे हैं। आनंद पुरोहित/ 29 मार्च 2026