क्षेत्रीय
29-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। गोरखपुर थानार्न्तगत सांई नगर गणेश मंदिर के समीप रहने वाली एक महिला के सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर लिये। घटना 27-28 मार्च की दरम्यानी की बतायी गई है। घटना के समय महिला समीप ही अपनी बहन के घर गई हुई थी। गोरखपुर पुलिस ने बताया कि सांईनगर गणेश मंदिर निवासी श्रीमती संगीता झारिया गत २७ मार्च की दोपहर अपने घर में ताला लगाकर अपनी बहन के घर सेठी नगर गुप्तेश्वर गई थी। जहां रात में वह रूकने के बाद सुबह साढ़े 6 बजे घर लौटी तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा था वहीं घर के एक कमरे में रखी अलमारी एवं लॉकर का ताला खुला था। संगीता ने जाते समय अलमारी की चाबी घर पर एक थैले में रख दी थी संभवत: चोरों ने थैले से चाबी निकालकर अलमारी का लॉकर खोलकर लॉकर में रखे जेवर दो मंगलसूत्र, चांदी की पायल, दो चैन, दो अंगूठी व 30 हजार रूपए नगदी पार कर दिये थे। सुनील साहू / मोनिका / 29 मार्च 2026