क्षेत्रीय
29-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। घमापुर थानान्तर्गत भगवान टेंट हाऊस के समीप रहने वाले एक युवक ने कल देर रात घर में लगे सिलिंग फैन से रस्सी का फंदा बांधकर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। युवक को फांसी पर लटका देख उसके भाई और पड़ोसियों ने फंदे से उतारा और उसे तत्काल ईलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गये। जहां डाक्टर ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया है। घटना के संबंध में घमापुर पुलिस ने बताया कि परसवाड़ा बालाघाट निवासी सुधीर श्रीवास्तव का छोटा भाई समीर श्रीवास्तव भगवान टेंट हाऊस के पास घमापुर में रहता था कल रात लगभग सवा 12 बजे समीर ने घर में लगे सीलिंग फैन में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली थी। समीर को फांसी पर लटका देख उसकी मां ने फोन पर घटना की जानकारी दीपांशु श्रीवास्तव को दी दीपांशु एवं मोहल्ले के लोगों ने उसके भाई को फांसी के फंदे से उतारा और ईलाज के लिए मेट्रो अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने चैक कर समीर को मृत घोषित कर दिया। सुनील साहू / मोनिका / 29 मार्च 2026