29-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं महाकोशल-विंध्य रीजन के पदाधिकारियों का संयुक्त प्रवास रविवार, 29 मार्च को कटनी में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव विनय अनिता जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल, अतिरिक्त महासचिव प्रदीप झाँझरी एवं प्रवीण सिंघई, महाकोशल-विंध्य रीजन अध्यक्ष सीए मनोज जैन, निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप जैन, रीजन सचिव हेमंत जैन, रीजन कोषाध्यक्ष सुनील चित्रा घिया तथा फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नितिन जैन सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रवास के प्रथम चरण में कटनी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित जैन मंदिर में नवीन पाठशाला के लोकार्पण कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने सहभागिता की तथा पाठशाला का अवलोकन किया। तत्पश्चात जैन तीर्थ चेतनोदय स्थित गौशाला जिनमंदिर मे श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ भगवान की शांतिधारा कर सभी ने पुण्य अर्जित किया । इसके उपरांत दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप कटनी मेन के अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व गौशाला में वस्त्र वितरण किया गया। कार्यक्रम में रॉयल ग्रुप कटनी के अध्यक्ष आकेत जैन, मगन जैन, सुधीर जैन, आदेश जैन, सुनील जेन, राजेश जैन एवं सभी राष्ट्रीय एवं रीजन पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता कर सेवा कार्य को सार्थक बनाया। प्रवास के दौरान 6 ग्रुप के संयुक्त शपथग्रहण के कार्यक्रम में सहभागिता की । उक्त जानकारी फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नितिन जैन द्वारा प्रदान की गई। सुनील साहू / मोनिका / 29 मार्च 2026/ 03.17