29-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। असम के बिजनी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उलुबाड़ी में आयोजित भाजपा की भव्य जनसभा में भारी बारिश के बावजूद हजारों लोगों की उपस्थिति ने एनडीए के प्रति मजबूत जनसमर्थन का संकेत दिया। सभा में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बिजनी से भाजपा प्रत्याशी अरूप कुमार डे के समर्थन में जनता को संबोधित किया। वक्ताओं ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश तेजी से प्रगति कर रहा है। वहीं, राज्य में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में हुए विकास और सुशासन को भी जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। तोखन साहू ने कहा कि बारिश के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी यह दर्शाती है कि बिजनी की जनता विकास और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिलेगी। सभा में हग्रामा मोहिलारी, रतन चंद्र राय, कविता बसुमतारी और धीरेश बरगयारी सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब भाजपा के पक्ष में स्पष्ट माहौल दर्शाता नजर आया। मनोज राज 29 मार्च 2026