ग्वालियर ( ईएमएस ) । नगर निगम ग्वालियर द्वारा शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं श्री साई एंटरप्राइजेज (दीप नीर रेनवॉटर हार्वेस्टिंग) के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 28एवं29 मार्च 2026 को दो दिवसीय जल संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया । इस अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में निर्मित ऐतिहासिक बावड़ी के जल संरक्षण हेतु आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई हेतु विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. साधना श्रीवास्तव के निर्देशन में एवं नगर निगम ग्वालियर के विशेष सहयोग , वाटर वूमेन सावित्री जी, नगर निगम पी एच ई एस डी ओ शिशिर श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना सेन, के नेतृत्व में चलाया जा रहा है जिसमें कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता पाराशर, डॉ संगीता सोमवंशी का विशेष सहयोग रहा तथा स्वयंसेविकाये हिमांशी, सिमरन, स्नेहा, रौनक, वैष्णवी, गौरी, अंजलि, सीमा ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ साफ-सफाई कार्य किया। स्वयंसेविकाओं ने न केवल परिसर को स्वच्छ बनाया, बल्कि जल संरक्षण के महत्व को भी समझा और अन्य छात्राओं को इसके प्रति जागरूक किया।