ग्वालियर ( ईएमएस ) | जयारोग्य अस्पताल में मानवता और सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया, जहां सुप्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित घनश्याम शास्त्री जी महाराज द्वारा संचालित “श्याम रसोई” के अंतर्गत प्रतिदिन जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क भोजन वितरित किया जा रहा है। आज के सेवा कार्य में विशेष रूप से आर्यावर्त सेना की मातृशक्ति ने सक्रिय भागीदारी निभाई। जयंती पाल, अमिता चंदेल, बबीता तोमर, मिथिलेश चौहान, मंजू भदोरिया, स्मृति बेस, मीना गुप्ता, नीतू तोमर, कृष्ण मोहिनी, सीमा समाधिया एवं शुभलता ने प्रेम और समर्पण के साथ रोटी, चावल, दाल, सब्जी, रायता एवं ग्रीन सलाद सहित भोजन वितरण किया। साथ ही फल वितरण कर मरीजों को पौष्टिक आहार भी प्रदान किया गया तथा वृद्धजनों को वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस सेवा में नियमित रूप सेवादार में पवन भटनागर, सीमा समाधिया, प्रदीप भटनागर, महेश श्रीवास्तव, राजेश भटनागर, नीरू भटनागर, पराग श्रीवास्तव, धर्मेश भटनागर, रोहित श्रीवास्तव, भरत शर्मा एवं हरिओम शर्मा सहित अन्य सेवादार अपना सहयोग दे रहे हैं। यह पहल समाज में सेवा, करुणा और सहयोग की भावना को मजबूत कर रही है। उल्लेखनीय है कि यह निःशुल्क भोजन वितरण प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे प्रारंभ होता है, जिसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंद लाभान्वित होते हैं।