क्षेत्रीय
29-Mar-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) । नगर निगम ग्वालियर की आईईसी (IEC) टीम द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत वार्ड क्रमांक 63 स्थित जलालपुर कुंड पर स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान टीम द्वारा जलालपुर कुंड परिसर एवं उसके आस-पास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया तथा वहां मौजूद कचरे को एकत्रित कर उचित तरीके से निस्तारित कराया गया। कार्यक्रम के दौरान एसबीएम टीम,स्वास्थ विभाग टीम और आईईसी टीम ने आसपास के रहवासियों एवं वहां आने वाले लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग रखने, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए समझाइश दी। इस अवसर पर अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव जी एवं वार्ड - 63 पार्षद शिव सिंह यादव जी भी मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने टीम के कार्यों की सराहना करते हुए स्वच्छता बनाए रखने एवं जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया । इस प्रकार आईईसी टीम के सहयोग से जलालपुर कुंड क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी प्रयास किए गए।