क्षेत्रीय
29-Mar-2026


राजगढ़(ईएमएस)l मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के तहत वर्ष 2026 के घोषित अवकाशों में संशोधन किया गया है। पूर्व में 31 मार्च, 2026 को महावीर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सामाजिक संगठनों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पर विचार करने के बाद शासन ने यह निर्णय लिया है कि अब 31 मार्च के स्थान पर 30 मार्च, 2026 को अवकाश घोषित किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि राजगढ़ जिले में 30 मार्च, 2026 को महावीर जयंती के अवसर पर पूर्ण दिवस का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। प्रशासन ने सभी शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं संबंधित विभागों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।-निखिल/राजगढ़/29/3/2026