- 11 माह पहले सप्लाई कर सफलता हासिल की ग्वालियर,(ईएमएस)। भारतीय सेना को ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत 7.62 मिमी की 2000 स्वदेशी लाइट मशीनगन (एलएमजी) की पहली खेप सफलतापूर्वक सप्लाई कर दी गई है। यह आपूर्ति निर्धारित समय से पहले, करीब 11 माह पूर्व ही पूरी कर ली गई, जिससे रक्षा उत्पादन क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। ये आधुनिक लाइट मशीन गन ग्वालियर स्थित अत्याधुनिक डिफेंस प्लांट में तैयार की गई हैं। करीब 1000 मीटर तक प्रभावी रेंज वाली इन एलएमजी को सेना की जरूरतों के अनुरूप उन्नत तकनीक से विकसित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, कुल 40 हजार एलएमजी की सप्लाई का ऑर्डर है, जिसमें से पहली खेप सेना को सौंप दी गई है। इस उपलब्धि से न केवल आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती मिली है, बल्कि रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी निर्माण को भी बढ़ावा मिला है। समय से पहले आपूर्ति होने से सेना की परिचालन क्षमता में इजाफा होगा। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से देश की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी। नंदिनी परसाई/29 मार्च 2026