दमोहनाका में आईशर चालक ने 3 ई-रिक्शे रौंदे जबलपुर, (ईएमएस)। गोहलपुर और कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के दो मामलें सामने आए हैं| इस दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया वहीं दूसरे मामलें में एक आईसर ट्रक वाहन के चालक ने रोड किनारे खड़े तीन ई रिक्शों को टक्कर मार दी जिससे तीनों ई रिक्शे क्षतिग्रस्त हो गए| गोहलपुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्षत्रनगर माढ़ोताल निवासी 30 वर्षीय शुभांशू साहू गत रात लगभग 8 बजे दमोहनाका से अपनी ओला मोपेड क्रमांक एमपी 20 जेड क्यू 3674 से हनुमानताल तरफ जा रहा था जैसे ही कलेही माता मंदिर के सामने छोटा फुहारा के पहले रोड पर पहॅुचा तभी पीछे से आ रहा ई रिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेड पी 6773 के चालक ने उसकी मोपेड में टक्कर मार दी जिससे वह गिर कर घायल हो गया और उसकी मोपेड क्षतिग्रस्त हो गयी| पुलिस के मुताबिक खाई मोहल्ला हनुमानताल का निवासी 37 वर्षीय ई रिक्शा चालक पुष्पराज कोरी अत्याधिक शराब के नशे में ई रिक्शा चला रहा था। पुलिस ने आरोपी ई रिक्शा चालक के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 281, 125ए बीएनएस तथा 185 मोटरयान अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी तरह दमोहनाका जैन मंदिर के सामने कोतवाली निवासी 48 वर्षीय आटो चालक रविवार की सुबह लगभग 6.30 बजे होरीलाल टायर के सामने रोड किनारे दमोहनाका पर अपनी ई आटो क्रमांक एमपी 20 जेड एक्स 2734 खड़ी करके चाय पी रहा था उसकी ई आटो के सामने एक ई रिक्शा आटो क्रमांक एमपी 20 जेड डी 5604 खड़ी थी जिसका चालक अंकित अहिरवार एवं विशाल अहिरवार का ई रिक्शा क्रमांक एमपी 20 आर ए 0902 खड़ी थी तीनों चाय वाले की दुकान पर चाय पी रहे थे उसी समय बल्देवबाग की ओर से आ रही आईसर ट्रक क्रमांक यूपी 32 डब्ल्यू एन 4781 के चालक ने उसकी ई रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसका ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उसे लगभग 60 हजार रूपये का नुकसान हो गया तथा दूसरी ई रिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेड डी 5604 में टक्कर से लगभग 20 हजार रूपये का नुकसान एवं ई रिक्शा क्रमांक एमपी 20 आर ए 0902 में टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त होकर क्रमशः 15 एवं 20 हजार रूपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने आरोपी आईशर वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 281, 324(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 29 मार्च 2026/ 05.05