राज्य
29-Mar-2026


विकासनगर (ईएमएस)। बारोटीवाला के लक्ष्मीपुर में श्रीमद् भागवत कथा के प्रारंभ होने के शुभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा शिव मंदिर बारोटीवाला से कथा स्थल विलेज गार्डन लक्ष्मीपुर में समापन हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने कलश यात्रा में सहभागिता की। कथा प्रतिदिन 29 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगी कथा का समय दोपहर 3 से 6 तक अविरल होगी। कथा कमेटी के संरक्षक सुमन प्रकाश रतूड़ी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इस सामूहिक भागवत कथा को जमालपुर पुर, जामन खाता, गोकुल वाला और बारोटीवाला के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के सभी धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में भागवत कथा में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की। इस अवसर पर कथा कमेटी के समस्त पदाधिकारी एवं क्षेत्र के समस्त भागवत प्रेमी मौजूद रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/29 मार्च 2026