अंतर्राष्ट्रीय
29-Mar-2026


हमले में बर्बाद हुआ ई-3 सेंट्री एयक्राफ्ट रियाद(ईएमएस)। सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमले ने अमेरिका की सैन्य क्षमताओं को बड़ा झटका दिया है। इस हमले में अमेरिकी वायुसेना का बेहद अहम ई-3 सेंट्री विमान क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही हवा में ईंधन भरने वाले कई टैंकर विमान भी इस हमले की चपेट में आए। ईरान के दावे के मुताबिक उसके इस हमले में 10 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक भी घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में ई-3 सेंट्री विमान को भारी नुकसान पहुंचा दिख रहा है। हालांकि, अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने इस घटना पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। विनोद उपाध्याय / 29 मार्च, 2026