अंतर्राष्ट्रीय
29-Mar-2026


काठमांडू(ईएमएस)। नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने पद संभालते ही बड़ा फैसला लिया है। सितंबर 2025 के प्रदर्शन में मारे गए 27 छात्रों के परिवारों को सरकारी नौकरी देने का ऐलान लागू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री बनने के बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में ही यह निर्णय लिया गया। इसके तुरंत बाद ऊर्जा मंत्रालय के तहत नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी। अथॉरिटी ने नोटिस जारी कर मृत छात्रों और उनके परिवार के चयनित सदस्यों की सूची भी जारी कर दी है। नोटिस के अनुसार, हर मृत छात्र के परिवार से एक सदस्य को उनके ही जिले में नौकरी दी जाएगी। नियुक्ति योग्यता और स्किल के आधार पर होगी। परिवारों को 35 दिनों के भीतर अपने संबंधों का सत्यापन कर नियुक्ति पत्र लेना होगा। विनोद उपाध्याय / 29 मार्च, 2026