समाज को संगठित व शिक्षित होकर आगे बढऩे का दिया संदेश बालाघाट (ईएमएस). किरनापुर में तेली साहू समाज द्वारा 29 मार्च को संत शिरोमणी माता कर्मा की जयंती श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन पूरे विधि-विधान और गरिमामयी रूप से किन्ही रोड आईटीआई के समीप स्थित मैदान में किया गया था। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम में लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे, जनपद पंचायत किरनापुर अध्यक्ष राणा कल्याण सिंह, जिला तेली साहू समाज अध्यक्ष राजेंद्र मानवटकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने संत शिरोमणी माता कर्मा के जीवन, उनके त्याग, सेवा और समाज सुधार के कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि माता कर्मा ने समाज में समानता, सेवा और भाईचारे का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। वक्ताओं ने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे आपसी एकता को मजबूत करें, शिक्षा को प्राथमिकता दें और सामाजिक कुरीतियों को दूर करते हुए समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही युवाओं को आगे आकर समाज के नेतृत्व और उत्थान में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के विकास, संगठन को सशक्त बनाने, शिक्षा के विस्तार तथा सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष ओमकार भेलावे, कोषाध्यक्ष भजनलाल समरिते, उपाध्यक्ष योगेंद्र समरिते, शिव सूर्यवंशी, दिनेश मदनकर, संरक्षक एमएल खोबरागड़े, सचिव कोमलचंद पाटले, सलाहकार हरिशचंद्र बारबुथे, महामंत्री गेंदलाल लावाबुरे, तेजराम काटेकर, मीडिया प्रभारी लिकेश समरिते, डिलेश साठोने, विजय निखाड़े, पारडी सरपंच लालचंद बारबुथे, बेलगांव सरपंच विनोद समरिते, ककोड़ी सरपंच कमल अगासे, पूर्व सरपंच ककोड़ी फेकुलाल अगासे, बोडुंदाकला उपसरपंच वीरेंद्र सूर्यवंशी, जपं सदस्य डुंडासिवनी योगराज भास्कर, कांद्रीकला सरपंच ललीता भोंगाड़े, रवि भेलावे, बिट्टू भेलावे, ऋषी भेलावे सहित बड़ी संख्या में किरनापुर ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों से आए स्वजातीय बंधु, महिलाएं और युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशेष उत्साह और सामूहिकता का माहौल देखने को मिला। भानेश साकुरे / 29 मार्च 2026