जबलपुर, (ईएमएस)। मझौली थानान्तर्गत चौबे मोहल्ला में रहने वाली शासकीय शिक्षिका के पति का चार वर्ष पूर्व निधन हो गया था वह अपनी दोनो बेटियों के साथ पति के पुस्तैनी मकान में ही रह रही है। मकान के आधे हिस्से में उसकी सास रहती है कल जब शिक्षिका अपने देवर के घर से ससुराल आयी और घर का ताला खोलने लगी तभी उसकी सास ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। तभी सास की सूचना पर पहुंचे उसके जेठ व देवर ने भी उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। बताया गया है कि शिक्षिका के पति के निधन के बाद से ससुराल वाले उसे सम्पत्ति से बेदखल करने आये दिन विवाद करते हैं। मझौली पुलिस ने बताया कि चौबे मोहल्ला मझौली निवासी श्रीमती नीतू दुबे शासकीय स्कूल अभाना में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं चार वर्ष पूर्व उसके पति का निधन हो जाने के कारण वह अपनी दो बेटियों के साथ पति के पुस्तैनी मकान में ही रह रही है। जिसके कारण उसकी सास उसके साथ आये दिन विवाद करती है। सास कमला बाई, जेठ बबलू व देवर दीपक शिक्षिका के पति के निधन के बाद से बदल गये हैं और उसे घर से बेदखल करने चाहते हैं। कल दोपहर लगभग ३ बजे उसकी सास ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। शोर मचने पर मोहल्ले के लोग भी एकत्र हो गये। आधा घंटे बाद शिक्षिका के जेठ संजय और देवर दीपक घर पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए बोले कि दुबारा मां के साथ विवाद किया जो जान से खत्म कर देंगे। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। सुनील साहू / मोनिका / 31 मार्च 2026