- मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के आधार स्तंभ प्रतिष्ठित व्यवसायी और समाजसेवी जनार्दन शर्मा का निधन-अंतिम संस्कार आज कोरबा (ईएमएस) मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के आधार स्तंभ जनार्दन शर्मा का निधन 31 मार्च को सुबह लगभग 9:30 बजे हो गया है। बताया जा रहा हैं की वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से परिजन, रिश्तेदार, मित्रगण, समाज सहित अंचल में शोक की लहर दौड़ गयी है। वे शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी शशि शर्मा के पिता थे। शांत, सहज, सरल मृदभासी जनार्दन शर्मा अपनी कर्मठता, सेवाभावी दृष्टिकोण और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाते थे। वे वर्तमान में सरस्वती शिशु मंदिर, कोरबा जिला के उपाध्यक्ष के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे थे। शिक्षा के विस्तार और समाज कल्याण के कार्यों में वे सदैव अग्रणी भूमिका में रहे। वे अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्रियां और नाती-पोतों सहित एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार मोती सागर पारा स्थित मुक्तिधाम में संपन्न होगा। उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 3:30 बजे उनके निवास स्थान लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास, दर्री रोड से प्रारंभ हुई। 31 मार्च / मित्तल