क्षेत्रीय
31-Mar-2026
...


-13 तस्कर गिरफ्तार महासमुंद(ईएमएस)। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 10 घंटे के भीतर 5 अलग-अलग मामलों में छापेमारी कर 685 किलो गांजा और 700 नशीली टैबलेट जब्त की है। जब्त गांजे की कीमत करीब 3.42 करोड़ रुपए आंकी गई है, जबकि वाहनों समेत कुल जब्ती 4.61 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 13 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके तार अंतर्राज्यीय नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। तस्कर ट्रक, पिकअप, कार और बाइक के जरिए गांजा सप्लाई कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी घरेलू सामान की आड़ में गांजा छिपाकर तस्करी करते थे, ताकि पुलिस की नजर से बच सकें। यह संयुक्त कार्रवाई बसना, कोमाखान, सिंघोड़ा और महासमुंद थाना क्षेत्रों की पुलिस द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत लगातार नशे के कारोबार पर सख्ती बरती जा रही है। पुलिस के अनुसार, पिछले तीन महीनों में ही 4 हजार किलो से अधिक गांजा जब्त किया जा चुका है, जो नशे के खिलाफ चल रही मुहिम की बड़ी सफलता मानी जा रही है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)31 मार्च 2026