क्षेत्रीय
31-Mar-2026
...


मुरैना ( ईएमएस ) | चम्बल संभागीय मुख्यालय स्थित चम्बल भवन मुरैना में मंगलवार, 31 मार्च को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत चम्बल संभाग आयुक्त श्री सुरेश कुमार के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर (राजस्व) श्री अशोक सिंह चौहान द्वारा कुल 10 आवेदकों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरतापूर्वक के साथ सुना। जनसुनवाई के दौरान उपस्थित आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। प्राप्त आवेदनों में मुख्यतः राजस्व, पुलिस एवं भूमि विवाद, साफ-सफाई, नाली चोक व जलभराव से संबंधित प्रकरण शामिल रहे। श्री चौहान ने सभी आवेदनों को संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ सुनते हुए प्रत्येक प्रकरण की संक्षिप्त जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आवेदकों को आश्वस्त किया कि सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण नियमानुसार, पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से तथा समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा।