- गाड़ियों में की तोड़फोड़, दरवाजे पर तलवारे मारी - फायरिंग करने की बात भी आई सामने भोपाल(ईएमएस)। पुराने शहर के गौतम नगर थाना इलाके में बीती रात उस समय दहशत फैल गई जब कॉलोनी में घुसे बाइक सवार बदमाशों ने दहशत फैलाते हुए यहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कॉच तोड़ दिए। इतना ही नहीं उन्होनें घर के दरवाजे पर तलवार मारते हुए उसकी खिड़कियों के कांच भी फोड़ डालें। सूत्रों के मुताबिक तीन बाइको पर सवार बदमाश कॉलोनी में रहने वाले बदमाश साहिल बच्चा के घर पहुंचे थे। लेकिन साहिल बच्चा के नहीं मिलने पर उसके घर के दरवाजे पर तलवारें मार और मोहल्ले में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है, कि आगे जाकर बदमाशों ने नारियल खेड़ा चौराहे फायरिंग कर दहशत फैलाई और भाग निकले। बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है, कि बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद ही वारदात के सही कारणो का खुलासा हो सकेगा। अनुमान है कि तोड़फोड़ करने वाले आरोपियो की यहॉ रहने वाले बदमाश से रंजिश चल रही होगी, जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया है। जुनेद / 31 मार्च