कांकेर(ईएमएस)। शहर की प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था जन सहयोग संस्था ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए माकड़ी खुना क्षेत्र में मिले एक लावारिस शव का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। संस्था अब तक 161 लावारिस शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कर चुकी है। थाना कोतवाली से संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को पत्र मिला, जिसमें माकड़ी हाईवे से लगभग एक किलोमीटर दूर बागड़ पहाड़ी के नीचे खेत में मिले अज्ञात 35 वर्षीय व्यक्ति के शव के कफन और दफन के लिए सहयोग मांगा गया था। चार दिन पुराना शव पोस्टमार्टम के बाद फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया था। पुलिस के अनुरोध पर संस्था ने सोमवार सुबह शव का पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी मनोज दुबे, राजेश चौहान, करण नेताम, शैलेंद्र देहारी, श्रीराम पटेल, राकेश रजक, अभिषेक नागवंशी, प्रभु सलाम, पप्पू साहू, नायब तहसीलदार अभिषेक देवांगन, प्रधान आरक्षक शिवकुमार विसरे और त्रिलोचन यादव सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ईएमएस(राकेश गुप्ता)01अप्रैल 2026