क्षेत्रीय
01-Apr-2026
...


नर्मदापुरम (ईएमएस)। म्यूजिक जोन नर्मदापुरम द्वारा समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर संगीत में रुचि रखने वाले कलाकारों को मंच प्रदान किया जाता रहा है। संस्था द्वारा न केवल कला को बढ़ावा दिया जा रहा है, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारे को मजबूत करने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आगामी 3 अप्रैल को “सौहार्द दिवस समारोह” का आयोजन म्यूजिक जोन द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्‍थानीय कलाकरों के अलावा बाहर से भी कलाकारों एवं वरिष्‍ठ नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जोन के सचिव सईद कुरैशी ने बताया कि म्यूजिक जोन शहर की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता रहा है और सभी के बीच आपसी सामंजस्य एवं सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। श्री कुरैशी बताया कि संस्था अपने सदस्यों एवं वरिष्ठ सदस्यों के साथ मिलकर समय-समय पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। इस बार का कार्यक्रम क्षेत्र के पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा को समर्पित किया जाएगा। ईएमएस / 01 अप्रैल 26