खरगोन (ईएमएस)। पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव ने कहा कि मप्र की राज्यसभा सीट के लिए प्रत्याशी का चयन केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा तय किया जाएगा । मैं कांग्रेस का एक सामान्य कार्यकर्ता हूॅ । राज्यसभा की सीट के लिए मैं दावेदार नहीं हूॅ । इस सीट का फैसला हाईकमान द्वारा किया जाएगा । केन्द्रीय नेतृत्व का जो भी फैसला होगा वह सर्वमान्य रहेगा । अपने पिताश्री मप्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव के जन्मदिन पर भक्ति दिवस के अवसर पर अपने गृहगांव बोरावां में मीडिया द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में अरूण यादव ने कहा कि मप्र की राज्यसभा सीट का फैसला कांग्रेस पार्टी का केन्द्रीय नेतृत्व तय करेगा । मीडिया में बार-बार नाम आने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भी मप्र से अरूण यादव को राज्यसभा में भेजे जाने की मांग को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं और मीडिया को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया । मप्र की कांग्रेस को मिलने वाली राज्यसभा की एक सीट को लेकर भाजपा द्वारा षडयंत्रपूर्वक हथियाने को लेकर श्री यादव ने स्पष्ट किया कि भाजपा अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो पाएगी । कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित रहेगी । .../ 2 अप्रैल /2026