भोपाल(ईएमएस)। कमला नगर थाना इलाके में रहने वाले एक आरक्षक की लाश उसके घर में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने घटनास्थल की जॉच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिये भेज दिया। पुलिस के मुताबिक रेडिया कॉलोनी में रहने वाले 38 वर्षीय रामू कुमरे पुलिस विभाग की रेडियो शाखा में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। बीती रात पड़ोसियों ने उनके घर से दुंर्गध आने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुचीं पहुंची पुलिस ने घर का गेट तोड़कर देखा तो अंदर रामू का शव जमीन पर पड़ा नजर आया। उनकी मौत काफी समय पहले हो चुकी थी। जांच में सामने आया कि मृतक के परिजन नेहरू नगर में रहते थे, और वह अकेले ही सरकारी मकान में रहते थे। पुलिस का कहना है कि उनकी मौत के सही कारणो का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। जुनेद / 1 अप्रैल