बालोद(ईएमएस)। जिला मुख्यालय में सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत डिवाइडर व अन्य निर्माण कार्यों को लेकर पीडब्ल्यूडी द्वारा तय की गई तीसरी डेडलाइन भी चूक गई। 31 मार्च 2026 को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अधिकृत एजेंसी काम पूरा नहीं करा पाई। प्रोजेक्ट के लिए 8 करोड़ रुपये की राशि मंजूर होने के बावजूद निर्माण कार्य अभी भी जारी है। इससे जिला मुख्यालय के शहरवासियों को बेहतर सुविधा और सौंदर्यीकरण का लाभ मिलने में काफी देरी हो रही है।अधिकारियों के अनुसार अब काम जून 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। हालांकि नई डेडलाइन को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी पुख्ता जानकारी देने से बच रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कोई नई तारीख घोषित नहीं की है। लगातार डेडलाइन चूकने और काम में हो रही देरी से स्थानीय निवासियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। लोग जल्द से जल्द डिवाइडर व अन्य निर्माण कार्य पूरे होने की मांग कर रहे हैं, ताकि शहर का सौंदर्यीकरण हो सके और रोजमर्रा की सुविधाएं बेहतर हो सकें। सत्यप्रकाश(ईएमएस)01अप्रैल 2026