- शादी का झांसा देकर किया रेप, फिर बना ली दुरियां भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल के मंगलवारा थाना इलाके में इंदौर से आकर होटल में ठहरी छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता यहां परीक्षा देने आई थी, उसका आरोप है, कि जिस होटल में वह ठहरी थी, वहीं के कर्मचारी ने उससे पहले तो नजदीकियां बढ़ाई और बाद में मिलने के लिये बुलाकर उसी होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला कायम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 24 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया की वह मुल रुप से इंदौर की रहने वाली है। साल 2025 में अपनी सहेली के साथ परीक्षा देने भोपाल आई थी। यहॉ आकर दोनों मंगलवारा क्षेत्र के एक होटल में ठहरी थीं। इसी दौरान छात्रा की पहचान होटल कर्मचारी शुभम चौधरी से हो गई थी। परीक्षा के बाद युवती इंदौर लौट गई, लेकिन शुभम का व्यवहार अच्छा लगने पर दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती रही। पुलिस के अनुसार युवती कई बार आरोपी के कहने पर भोपाल आती रही, वहीं आरोपी भी इंदौर जाकर उससे मिलता रहता था। आरोप है कि शुभम के कहने पर पीड़िता जून 2025 में दोबारा भोपाल आई और उसी होटल में ठहरी। इस दौरान शुभम ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ जर्बदस्ती शारीरिक संबध बना डाले। बाद में पीड़िता वापस लौट गई, इसके कुछ समय बाद आरोपी का व्यवहार उसके प्रति बदलने लगा और उसने उससे दुरियां बनानी शुरु कर दी। तब पीड़िता थाने पहुंची और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है। जुनेद / 1 अप्रैल