01-Apr-2026
...


वाराणसी (ईएमएस) । मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उन्हें मेडल/प्रशस्ती पत्र और ट्रॉफी प्रदान किया गया है। पुलिस मॉर्डन स्कूल 34वीं वाहिनी, पी०ए०सी० को और उच्चीकृत करने के लिए कक्ष 08 से 10 तक की मान्यता प्राप्त करने के लिए कार्यवाही प्रचलित है एवं पुलिस मॉर्डन स्कूल में उत्कृष्ठ शिक्षा प्रदान किये जाने के दृष्टिकोण से प्रशिक्षित शिक्षकों के नियुक्ति की कार्यवाही प्रचलित है। बच्चों के पढाई के साथ-साथ उनके मानसिक और शारीरिक क्षमता को बढाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किये जा रहे हैं। बच्चों को स्वस्थ्य रखने के लिए समय-समय पर मेडिकल हैल्थ चेकअप वाहिनी स्थित पुलिस चिकित्सालय एवं अन्य श्रोतों से शिविर लगाकर चेकअप भी कराया जा रहा है। बच्चों को खेलने के लिए नर्सरी/पार्क की बेहतर व्यवस्था की गयी है। समाज के प्रत्येक वर्ग के बच्चों को अच्छी शिक्षा अत्यंत ही अल्प शुल्क में प्राप्त हो सके इसका ध्यान रखा गया है। ताकि समाज के किसी भी वर्ग का बच्चा अच्छी शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न हो सके। रामनरसिंह/01अप्रैल2026