बिलासपुर (ईएमएस)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले एक अन्य व्यक्ति पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनीबस्ती, जरहाभाठा इलाके में कुछ युवक धारदार हथियार लेकर राहगीरों को भयभीत कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अभय कोसले (20), रामा कुर्रे (19), देव सिदार (20) और समीर भास्कर (20) शामिल हैं, जो सभी मिनीबस्ती, जरहाभाठा के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन धारदार लोहे के चाकू और एक फरसानुमा हथियार बरामद किया है। सभी के खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई इधर, क्षेत्र में अशांति फैलाने के आरोप में मगरपारा मरार गली निवासी राकेश ओगले (29) के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। मनोज राज 01 अप्रैल 2026