ग्वालियर ( ईएमएस ) | शहर की साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निगम के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरंतर निरीक्षण एवं माॅनीटरिंग की जा रही है। इसी के अंर्तगत अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा सफाई में लापरवाही पाए जाने पर जोनल हेल्थ ऑफिसर क्षेत्र क्र-15 एवं डब्ल्यू.एच.ओ वार्ड क्र 34 को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। उल्लेखनीय है कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशन में नगर निगम के स्वास्थ अमले द्वारा निरंतर बेहतर कार्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा सफाई व्यवस्था की माॅनीटरिंग लगतार संबंधित क्षेत्र के अधिकारी कर रहे हैं, अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिदिन भ्रमण कर सफाई व्यवस्था को ठीक किया जा रहा हैं। इसी के तहत आज बुधवार को अपर आयुक्त टी प्रतीक राव द्वारा दक्षिण विधानसभा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 34, 43, 50, 06 एवं 07 का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान वार्ड 34, 43, 06, 07 में जगह-जगह गंदगी के ढेर पाये गये, जिन्हे तत्काल साफ कराये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जोनल हेल्थ ऑफिसर क्षेत्र क्र-15 एवं डब्ल्यू.एच.ओ वार्ड क्र 34 को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।