बिलासपुर (ईएमएस)। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं एक अन्य पर शांति भंग करने की कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को सूचना मिली कि गणेश नगर चुचुहियापारा इलाके में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मनबहार बघेल (38) को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी कार्रवाई में सेक्टर-डी तिफरा स्थित शराब भ_ी के पीछे चाकू लहराते हुए सनत साहू (28) को भी पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक धारदार चाकू जब्त किया गया है। उनके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इसके अलावा, गौर कॉलोनी तिफरा क्षेत्र में गाली-गलौज कर शांति भंग कर रहे एक अन्य व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। मनोज राज 01 अप्रैल 2026