क्षेत्रीय
01-Apr-2026
...


- जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन एवं प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन दतिया ( ईएमएस ) | मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड दतिया की नवांकुर संस्था उनाव सेक्टर 3 की ग्राम विकास प्रसफुटन समिति ललौआ एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय ललउआ में जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यक्रम का आयोजन कर जल बचाने का संदेश दिया गया। इस दौरान प्रवेश उत्सव के मौके पर बच्चों को किताबें कॉपियां बांटी गई जिससे बच्चे हर्ष और प्रफुल्लित हुए। विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों को टोपिया बांटी गई तथा बच्चों को सम्मानित भी किया गया जिससे बच्चों में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक रूप से जुड़ने का करने का अवसर प्राप्त होता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधान अध्यापक देवेंद्र पुरोहित ,समाजसेवी राजीव पटेल शिक्षिका सुमन शर्मा, राममूर्ति आदिवासी पार्वती आदिवासी नैंसी आदिवासी आकाश आदिवासी समिति अध्यक्ष अरविंद शर्मा सचिन सचिव दीपक विश्वकर्मा सहित बच्चे आदि उपस्थित रहे।