क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। इंदौर का प्रतिनिधित्व कर रहे करण धनेलिया को डियाजियो इंडिया के वर्ल्ड क्लास फाइनल्स (भारत, नेपाल और श्रीलंका) के 12वें संस्करण में बारटेंडर ऑफ द ईयर 2026 चुना गया है। भारत की सबसे प्रतिष्ठित बारटेंडिंग प्रतियोगिताओं में से एक यह मुकाबला 27 और 28 मार्च को गुरुग्राम के ले मेरिडियन में आयोजित दो दिवसीय फाइनल के साथ शानदार तरीके से संपन्न हुआ। इस साल का फाइनल खास रहा, जिसमें टॉप 8 में अब तक की सबसे ज्यादा महिला भागीदारी देखने को मिली। सुनील साहू / मोनिका / 01 अप्रैल 2026/ 4.18