4 गैस सिलेण्डर जब्त, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज जबलपुर, (ईएमएस)। मझौली पुलिस ने पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान बाजार प्लाट मझौली में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 4 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया है| मझौली थाना प्रभारी नेहरु सिंह खण्डाते ने बताया कि गत दिवस भ्रमण के दौरान बाजार प्लाट मझौली में मोमोज दुकान संचालक वार्ड नंबर 2 मझौली निवासी 21 वर्षीय वासू साहू को घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करने पर गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस ने वासू के कब्जे से एक एचपी कम्पनी का गैस सिलेण्डर जप्त की है। इसी प्रकार बाजार प्लाट मझौली में वार्ड नम्बर 5 मझौली निवासी 27 वर्षीय चाट दुकान संचालक गोलू रैकवार को चाट की दुकान में घरेलू गैस सिलेण्डर कर उपयोग करते हुये गिरफ्तार कर उसके पास से एक एचपी कम्पनी का गैस सिलेण्डर जप्त किया गया। इसी तरह बाजार प्लाट मझौली में वार्ड नम्बर 8 मझौली निवासी 49 वर्षीय राकेश सैनी को आलूबंडा की दुकान में घरेलू गैस सिलेण्डर का उपयोग करते हुये गिरफ्तार कर उसके पास से एक एचपी कम्पनी का घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किया गया। इसी तरह बाजार प्लाट मझौली में वार्ड नम्बर 10 पोला रोड़ मझौली निवासी 38 वर्षीय लक्ष्मण प्रसाद राजपूत द्वारा मोमोज की दुकान में घरेलू गैस सिलेण्डर का उपयोग करते हुये पकड़ा और उसके पास से एक एचपी कम्पनी का घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरूद्ध धारा 287 बीएनएस तथा 3, 7 ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। सुनील साहू / मोनिका / 01 अप्रैल 2026/ 4.59