जबलपुर, (ईएमएस)। मदनमहल थाना अतंर्गत कंचन परिसर नेपियर टाउन निवासी एक महिला के खाते से धोखाधड़ी कर अज्ञात जालसाज ने 5 लाख 50 हजार रुपए निकाल लिए है| मदनमहल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार कंचन परिसर नेपियर टाउन निवासी 59 वर्षीय श्रीमति संध्या खंडेलवाल गत सुबह अपने घर पर थी तभी लगभग 2.30 बजे उसके मोबाइल पर उसके यूनियन बैंक इंडिया नेपियर टाउन खाते से 3 लाख रूपये कटने का मैसेज दिखा, बैंक जाकर पता करने पर बैंक स्टाफ द्वारा खाता चैक करने पर 17 नवंबर 2025 के 11 बजे के बाद से 12.15 बजे के बीच कुल पांच ट्रांजेक्शन से कुल 5 लाख 50 हजार रूपये उसके खाते से अज्ञात जालसाज ने धोखाधड़ी से निकाल लिए है। पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 01 अप्रैल 2026/ 5.21