क्षेत्रीय
01-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। ओमती थाना अतंर्गत कलेक्ट्रेट गेट नंबर 1 के आगे एक्सिस में दो नकाबपोश लड़कों ने एक युवक का मोबाइल लूट लिया| ओमती पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्तिक होटल के पास ओमती निवासी 18 वर्षीय माधव ककवानी गत रात लगभग 8.45 बजे रोज की तरह वॉकिंग करने के लिए अपने घर से तैय्यब अली चौक पर्यटन तिराहा से हाईकोर्ट चौक होकर इंडियन काफी हाउस की तरफ मुड़ा जैसे की कलेक्ट्रेट गेट नम्बर 1 के थोड़ा आगे बढ़ा, तभी पीछे से ग्रे रंग की एक्सिस में नकाबपोश दो लड़के आये और उसका आईफोन 15 प्लस छीनकर भाग गये। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 304(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 01 अप्रैल 2026/ 5.21