क्षेत्रीय
01-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। पाटन थाना अतंर्गत ग्राम मेढ़ी जैन मंदिर के पास रोड में एक अज्ञात ट्रेक्टर ने एक बाईक को मार दी, जिससे बाईक चालक की मौके पर ही मौत हो गई| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| पाटन पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चंद्रभान पिपरिया निवासी 26 वर्षीय गौरव शर्मा गत दिवस अपने परिवार के साथ कुल देवी के मंदिर ग्राम मेढ़ी गया था| जैसे ही शाम लगभग 5.10 बजे ग्राम मेढ़ी जैन मंदिर के पास पहुंचे तभी रोड पर एक अज्ञात ट्रैक्टर के चालक ने गौरव की बाईक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे गौरव की मौके पर ही मौत हो गई| पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए अज्ञात आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 106(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 01 अप्रैल 2026/ 5.22