जबलपुर, (ईएमएस)। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) सिवनी में कार्यरत दिनेश कुमार सनोडिया को ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस में उत्कृष्ट एवं त्वरित कार्य के लिए प्रदेश स्तरीय “क्विक रिस्पांस अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि 132 के.व्ही. सिवनी-भोमा रेलवे ट्रेक्शन लाइन पर आकाशीय बिजली गिरने से हुए ब्रेकडाउन की सूचना मिलते ही वे 35 मिनट में स्थल पर पहुँचे। लाइन पेट्रोलिंग के दौरान सस्पेंशन पोलिमर स्ट्रिंग (टॉप फेज) में फाल्ट चिन्हित कर टीम के साथ मात्र 3 घंटे में सुधार कार्य पूर्ण किया और रेलवे की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी, जबकि सामान्यतः इसमें लगभग 6 घंटे लगते । मुख्यालय जबलपुर में आयोजित एक विशेष समारोह में एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता नीलकंठ गजानन टिकेकर ने उन्हें मेडल, ट्राफी एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सुनील साहू / मोनिका / 01 अप्रैल 2026/ 6.00