मुरैना ( ईएमएस ) | अप्रैल माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर मुरैना में राष्ट्र-गीत “वंदे मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन गण मन” का सामूहिक गायन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत की उपस्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्र-गीत और राष्ट्र-गान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर भरत कुमार के अलावा कलेक्टर कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का आयोजन किया जाता है, जिससे शासकीय कार्यों के साथ-साथ राष्ट्रीय चेतना एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ किया जा सके।