क्षेत्रीय
01-Apr-2026
...


बस्ती (ईएमएस)। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के सिसवा पाण्डेय निवासी रंगीलाल पुत्र रामशंकर ने जिलाधिकारी के साथ ही उच्चाधिकारियों को पत्र देकर सार्वजनिक रास्ते के किनारे उसके सहन के दरवाजे पर विपक्षियों द्वारा अवैध तरीके से ईंट का चट्टा गांजकर रास्ते को अवरूद्ध कर दिये जाने के मामले में प्रभावी कार्यवाही की मांग किया है। रंगीलाल ने पत्र में कहा है कि वह लगभग 50 वर्षों से अपना मकान बनाकर रहता है। उसके मकान के सामने सार्वजनिक रास्ते के दूसरी तरफ गांव के ही गब्बूलाल पुत्र घिसई , विनोद कुमार पुत्र रामबेलास ने अपने मकान का पुराना ईंटा ला करके उसका चट्टा लगाकर उसकेमकान की तरफ दरवाजे के सामने रख दिया है जिससे परिवार का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। रास्ता खाली करवाने के लिये कई बार प्रार्थना-पत्र दिया गया तथा 112 नम्बर पुलिस को भी सूचित किया लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाया। मना करने पर उक्त लोग तरह-तरह की धमकी दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में तत्काल उसके दरवाजे पर रखे ईंट के चट्टे को हटवाने के साथ ही दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की मांग किया है। ईएमएस/01/04/2026